मकर संक्रांति और वसंत ऋतु के दौरान हिंदुओं को पतंग उड़ाने की अनुमति नहीं होगी !
लाहौर (पाकिस्तान) – अब पाकिस्तान में पतंग उड़ाना भी इस्लाम-विरोधी कृत्य बन गया है। उलेमाओं (इस्लामी धर्म के ज्ञानी) ने लाहौर पुलिस विभाग से चर्चा कर इस संदर्भ में एक फतवा जारी किया है। इस फतवे में ३ कृत्यों को इस्लाम-विरोधी घोषित किया गया है और इन्हें करने वालों को अपराधी माना गया है। इनमें एक पहिये वाली साइकिल चलाना, पतंग उड़ाना और हवा में गोलीबारी करना शामिल है। इन कृत्यों को हराम (इस्लाम-विरोधी) साबित करने के लिए फतवे में कुरान की आयतों और हदीस (एक विशेष परिस्थिति में पैगंबर मोहम्मद के आचरण और कथनों का संग्रह) का उल्लेख किया गया है।
Kite flying banned in Pakistan’s Punjab Province; labelled anti-|$|@m!c
Hindus there will now not be able to fly kites during the periods of Makar Sankranti and Basant festival!
📌 It is high time India responds to such actions! pic.twitter.com/82sK9cmkYW
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 22, 2025
१. पुलिस अधिकारी ने फतवे का हवाला देते हुए बताया कि ये कृत्य आत्महत्या के समान हैं, क्योंकि कुरान स्पष्ट रूप से उन कृत्यों को मना करती है, जिनसे आत्म-विनाश होता है। इन तीनों गतिविधियों पर उनके अनावश्यक खर्च, घातक परिणाम और इस्लाम-विरोधी होने के कारण प्रतिबंध लगाया गया है।
२. पुलिस महानिरीक्षक फैसल कामरान ने बताया कि पिछले २० दिनों में पुलिस ने पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ १५० मामले दर्ज किए हैं। मकर संक्रांति और वसंत ऋतु के अवसर पर क्षेत्र में बड़ी संख्या में हिंदू पतंग उड़ाते हैं, ऐसे समय में ये मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही सड़क पर एक पहिए वाले वाहन चलाने के कारण १५१ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और हवाई फायरिंग में शामिल ११८ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
संपादकीय भूमिकाभारत से इस प्रकार की बातों का उत्तर देना अब आवश्यक हो गया है ! |

Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop