|
कोलकाता (बंगाल) – बांग्लादेश में हिन्दुओं पर जो अत्याचार हो रहे हैं, उसकी प्रतिक्रिया में कोलकाता के माणिकतला परिसर में स्थित जे.एन. रे चिकित्सालय ने घोषित किया है कि इसके आगे हमारे चिकित्सालय में बांग्लादेशी रोगियों का उपचार नहीं किया जाएगा ।
बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा भारतीय राष्ट्रध्वज का अनादर किए जाने की घटनाएं सामने आने पर यह निर्णय लेने की बात चिकित्सालय के अधिकारी सुभ्रांशु भक्त ने बतायी है । उन्होंने आगे कहा कि हमने अधिसूचना प्रसारित की है कि हम आज से किसी भी बांग्लादेशी रोगी को उपचार के लिए अनिश्चितकाल तक चिकित्सालय में भर्ती नहीं करेंगे । बांग्लादेश को स्वतंत्र कराने में भारत ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी । परंतु, वे हमारे साथ शत्रुता पूर्ण व्यवहार कर रहे हैं । हमें आशा है कि दूसरे चिकित्सालय भी हमारा समर्थन करेंगे और ऐसे ही कदम उठाएंगे । इसके लिए उन्होंने आग्रह भी किया है ।
संपादकीय भूमिकाभारत में पहली बार किसी ने बांग्लादेश के हिन्दुओं के पक्ष में निर्णय लिया है । ऐसा लगता है कि इस घटना से सीख लेकर हिन्दू अनेक प्रकार के निर्णय ले सकते हैं ! |

Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !