उल्लंघन होने पर होगा ९७ सहस्र रुपयों तक का जुर्माना !
(बुर्का एक ऐसा परिधान है जो पूरे शरीर को ढकता है)
(नकाब चेहरे को ढकने वाला जालीदार कपड़ा है)

बर्न (स्विट्जरलैंड) – स्विट्जरलैंड ने हाल ही में घूंघट और नकाब जैसे चेहरे को ढंकने पर प्रतिबन्ध लगाने वाला एक कानून पारित किया है । स्विट्जरलैंड में यह कानून १ जनवरी, २०२५ से लागू होगा ।
१. स्विस संसद ने इस संबंध में विधेयक को २९ के मुकाबले १५१ मतों से पारित कर दिया । इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सहमति दे दी थी । इसमें कहा गया, ‘‘यदि कोई इस कानून का उल्लंघन करता है, तो उस पर १,००० स्विस फ्रैंक (लगभग ९७,००० रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा ।’’
२. स्विट्जरलैंड का कानून २०२१ में हुए जनमत संग्रह का परिणाम है, जिसमें स्विस मतदाताओं ने सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढंकने पर प्रतिबंध का समर्थन किया था । स्विट्जरलैंड में ५१.२ फीसदी लोगों ने प्रतिबन्ध के पक्ष में वोट किया ।
३. स्विस सरकार ने कानून में स्पष्ट किया कि वह विमानों या दूतावास की इमारतों में चेहरा ढंकने पर प्रतिबन्ध नहीं लगाएगी ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
UCC Maharashtra : शीतकालीन सत्र में ‘समान नागरिक संहिता’ का प्रारूप प्रस्तुत किया जाएगा ! – देवेन्द्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘मुस्लिम पर्सनल लॉ’ देश के कानून से ऊपर नहीं है ! – इलाहाबाद उच्च न्यायालय