अयोध्या दीपोत्सव में सरकारी धन के उपयोग पर मौलाना ने उठाया प्रश्न !

नई दिल्ली – दिवाली की पूर्व संध्या अर्थात ३० अक्टूबर को अयोध्या में ‘राम की पौडी’ पर ८ लाख मालाएं चढ़ाई गईं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने दीपोत्सव कार्यक्रम में हुए व्यय को लेकर योगी सरकार की आलोचना की । बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इसका उत्तर दिया है । उन्होंने प्रश्न उठाया, ‘काफिरों के धन से हज कैसे होता है ?’

क्या सरकारी धन को किसी धार्मिक कार्य पर खर्च करने की अनुमति है ?
एक समाचार वाहिनी पर चर्चा में मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि सरकार इस कार्यक्रम पर करोड़ों रुपए का व्यय कर रही है । यदि यही धन उच्च शिक्षा लेकर घूम रहे बेरोजगारों को दिया जाता तो शायद उन्हें लाभ होता । उन्होंने अनेक छोटे-बड़े प्रतिष्ठान स्थापित किए होते । (सरकार मदरसों पर भी धन व्यय कर रही है, इससे देश को कोई लाभ नहीं हो रहा है । उल्टा देश को और हानि हो रही है । मौलाना इस बारे में बात क्यों नहीं करते ? – संपादक) हम उन्हें त्योहार मनाने से नहीं रोकते; लेकिन क्या मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को किसी धार्मिक कार्य पर सरकारी धन खर्च करने की अनुमति है ? (यदि हिन्दू कहें कि हिन्दुओं के कर से मिलनेवाले धन से देश में रहने वाले धर्मांधों को अब पाकिस्तान में भाग जाना चाहिए तो आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए ! – संपादक) भाजपा केवल यह दिखाना चाहती है कि वे ‘हिन्दू हृदय सम्राट’ है ।
How can one go for a Haj Pilgrimage out of the money of Kafirs ? – BJP's counter question
M@u!ana Sajid Rashidi, the president of the All India Im@m Association, raised a question on the use of government money on the Ayodhya Deepotsav.
The government also spends a lot of… pic.twitter.com/sOXRhqiQsD
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) November 3, 2024
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने मौलाना की अच्छी खबर ली । त्रिवेदी ने कहा कि सरकार सभी प्रमुख हिन्दू मंदिरों से सारा दान लेती है । सरकार मंदिरों से जो कुछ लेती है, उसका दसवां भाग भी मंदिरों पर व्यय नहीं किया जाता । इसे सरकार हज यात्रा के लिए सब्सिडी के तौर पर व्यय करती है । जब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आवास पर सरकारी धन से इफ्तार का आयोजन किया गया तो आपने काफिरों द्वारा दिए गए जलपान को उत्सुकता से ग्रहण किया । मौलाना साजिद रशीदी के अनुसार ९० प्रतिशत लोग काफिर हैं । इसलिए उन्हें लगता है कि काफिरों के धन से हज करने में कोई समस्या नहीं है ।
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi
‘दारुल उलूम देवबंद’ आतंकियों का केंद्र होने से उसे ध्वस्त कीजिए – हिन्दू रक्षा दल की मांग
कोलकाता के सुरेंद्रनाथ महाविद्यालय के तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के कार्यालय में मिली बडी धनराशि
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।