
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) – राष्ट्रीय हरित अधिकरण (‘एनजीटी’) ने प्रयागराज के संगम पर गंगा तथा यमुना नदियों के प्रदूषण को रोकने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है । इस कमेटी से २ महीने के भीतर ब्योरा मांगा गया है । याचिकाकर्ता अधिवक्ता सौरभ तिवारी तथा कमलेश सिंग की याचिका पर एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव, न्यायिक सदस्य अरुण कुमार त्यागी तथा विशेषज्ञ सदस्य ए. सेंथिल वेल ने यह आदेश दिया । इस प्रकरण की अगली सुनवाई ३९ नवंबर को होगी ।
गंगा नदी का जल पीने योग्य एवं आचमन योग्य नहीं है ! – एनजीटी
जनवरी २०२४ में आयोजित माघ मेले के समय खुले नालों का पानी बिना किसी प्रक्रिया के नदी में छोडे जाने के प्रकरण में अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने याचिका दायर की थी । इसके पश्चात एनजीटी ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव तथा प्रयागराज के कलेक्टर के नेतृत्व में एक जांच कमेटी बनाई । कमेटी ने २६ अप्रैल को एनजीटी को अपनी रिपोर्ट सौंपी । ”एनजीटी” ने १ जुलाई को इस पर सुनवाई करते हुए कहा कि ”प्रयागराज में गंगा नदी का पानी पीने तथा आचमन करने के योग्य नहीं है ।”
महाकुंभ पर्व तक ‘सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट’ तैयार होने असंभव हैं !
सौरभ तिवारी की याचिका के अनुसार, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने १९ सितंबर को एनजीटी को उत्तर दिया, ३ निर्माणाधीन ‘एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट’ (एसटीपी) परियोजनाएं जनवरी २०२५ में महाकुंभ पर्व तक तैयार नहीं हो पाएंगी । गंगा एवं यमुना नदियों में छोडे जाने वाले नालों के अपशिष्टों को विशेष तकनीक का उपयोग करके शुद्ध किया जाएगा।

SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।