Yogi Adityanath In Tripura : भारत को श्रीकृष्ण के ‘मुरली’ की नहीं, ‘सुदर्शन चक्र’ की भी आवश्यकता है !

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वक्तव्य !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अगरतला (त्रिपुरा) – आज भारत को सुरक्षा के लिए केवल भगवान श्रीकृष्ण की ‘मुरली’ ही नहीं, बल्कि ‘सुदर्शन’ चक्र की भी आवश्यकता है। पाकिस्तान मानवता के लिए कैंसर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्व शक्तियों को इसके विरोध में समय रहते कदम उठाने के लिए एक साथ आना होगा। वह राजधानी अगरतला के पास मोहनपुर गांव में सिद्धेश्वरी मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर महान संत स्वामी चितरंजन महाराज, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, साथ ही त्रिपुरा के शाही परिवार बुबागरा के प्रमुख प्रद्योत विक्रम माणिक्य आदि उपस्थित थे।

योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रस्तुत महत्वपूर्ण सूत्र !

१. उत्तर प्रदेश में अयोध्या, मथुरा एवं काशी के ३ मंदिर सनातन हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। वे हमारे लिए बहुमूल्य हैं!

२. उत्तर प्रदेश में ‘डबल इंजन’ सरकार (केंद्र और राज्य में बीजेपी सरकार) आ गई है! इसीलिए राज्य में सुरक्षित वातावरण है। दंगाइयों को काबू करने के लिए बुलडोजर का उपयोग किया गया तथा उसी समय भक्तों के लिए श्री राम मंदिर का निर्माण किया गया।

३. जो सक्षम है,साथ ही जो शत्रु को अपनी शक्ति का आभास कराता है, वह हमेशा सुरक्षित रहता है।

४. कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए देश का विभाजन स्वीकार कर लिया।

५. भाजपा सरकार ने लगातार ‘विकास और विरासत’ के अभियान को आगे बढ़ाया है। श्रीअयोध्या धाम में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण हो या त्रिपुरा में मां त्रिपुरसुंदरी के मंदिर के सौंदर्यीकरण और पुनरुद्धार का कार्य, ये सभी इसके जीवंत उदाहरण हैं।