जौनपूर (उत्तर प्रदेश) – अटालामाता मंदिर प्रकरण में २१ अगस्त को सिविल न्यायालय में सुनवाई हुई । न्यायालय इस प्रकरण में २ सितंबर २०२४ को निर्णय सुनानेवाला है । हिन्दू पक्ष के अधिवक्ताओं ने न्यायालय को बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पहले महानिदेशक अलेक्जेंडर कनिंघम ने अपने ब्यौरे में अटाला मस्जिद को ‘अटाला देवी मंदिर’ बताया था ।
अटाला देवी मंदिर का निर्माण कन्नौज के राजा जयचंद राठौड़ ने करवाया था । अंग्रेज अधिकारी जे.पी. हेविट और ईबी हॉवेल ने अटाला मस्जिद की शिल्पकला को ‘हिन्दू शिल्पकला’ बताया है । भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के ब्यौरे में अटाला देवी मंदिर की कई तस्वीरें दी गई हैं, जिनमें शंख, त्रिशूल, कमल आदि हिन्दू प्रतीक भी हैं । हिन्दू पक्ष के अधिवक्ताओं ने कहा कि अटाला मस्जिद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अंतर्गत एक ‘संरक्षित स्मारक’ है । इसलिए, प्रार्थना स्थल अधिनियम, १९९१ इस प्रकरण में लागू नहीं होता है ।

आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
देवता, भारतमाता तथा राजनीतिक बलिदानी के नाम पर शपथ नहीं ली जा सकती । – Kerala High Court