भाग्यनगर से विशालगढ आकर वहां के मुसलमानों को पैसे बांटने वालों की गहरी जांच करें ! – रमेश शिंदे, राष्ट्रीय प्रवक्ता, हिन्दू जनजागृति समिति

कोल्हापुर – उत्तराखंड के हल्द्वानी में अवैध निर्माण को तोडने के बाद, ‘हैदराबाद यूथ करेज’ नामक फेसबुक पर सक्रिय एक समूह के कुछ लोगों को मुसलमानों को नोटों के बंडल बांटते हुए देखा गया था। यही समूह अब विशालगढ  में मुसलमानों को नोटों के बंडल बांटते हुए दिखाई दे रहा है। उन्होंने इस वितरण का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है। इस सब के समय पुलिस प्रशासन क्या कर रहा है ? इस समूह को यह पैसा कहां से मिल रहा है? इस पैसे के माध्यम से वे मुसलमानों को क्या बता रहे हैं? क्या संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं ? इसलिए, विशालगढ़ में हैदराबाद से आकर वहां के मुसलमानों को पैसे बांटने वालों की जांच की जानी चाहिए, ऐसी मांग हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री रमेश शिंदे ने कोल्हापुर पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिदेशक और राज्य के मुख्यमंत्री से की है।

इस संदर्भ में श्री रमेश शिंदे ने कहा:

श्री. रमेश शिंदे

१. कोल्हापुर के विशालगढ़ में अवैध निर्माण के संदर्भ में हिन्दुत्वनिष्ठों के आंदोलन के बाद कई ‘सेक्युलरवादी’ नेताओं ने वहां के अवैध निर्माण को अनदेखा कर इसे करने वाले मुसलमानों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है।

२. एक तरफ सरकार से सहायता मांगने का प्रयास चल रहा है, वहीं दूसरी ओर मुसलमानों को विभिन्न माध्यमों से सहायता के नाम पर उन्हें कहीं भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।

३. ‘क्या इस माध्यम से कोई अलग प्रचार चल रहा है?’ अब यह संदेह का विषय बन गया है। हैदराबाद से आकर मुसलमानों को घर-घर जाकर पैसे बांटने वाला समूह कौन है? वे पैसे बांटकर क्या प्राप्त करना चाहते हैं? इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।

४. इस जांच के लिए उन्हें तुरंत कार्यवाही करके बंदी बना लिया जाना चाहिए। यह हिन्दू समाज की मांग है, और ऐसा न करने पर स्थिति और अधिक बिगड़ सकती है।