Hindus fleeing From Jharkhand : कट्टर मुसलमानों द्वारा हिन्दूओं के घरों पर पथराव : हिन्दूओं का पलायन जारी !

  • झारखंड बना दूसरा बांग्लादेश !

  • पाकुर गांव की घटना: बांग्लादेशी घुसपैठियों का भय बढ़ा !

रांची (झारखंड) – राज्य के पाकुर में हिन्दूओं के घरों पर पथराव की घटना सामने आयी है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, कुछ दिन पहले पाकुर में एक मुस्लिम लड़के ने एक हिन्दू लडकी का अश्लील वीडियो फैलाने का प्रयास किया थी। इसके पश्चात हिन्दूओं ने घटना का विरोध किया और लड़के की पिटाई कर दी। इस घटना से क्रोधित होकर मुसलमानों ने हिन्दूओं के घरों पर ईंट-पत्थरों से आक्रमण किया। इस घटना में कई हिन्दू गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।

इस बार पुलिस पर भी प्रहार किया गया। बताया जा रहा है कि ३ पुलिसकर्मी आहत हो गए। बीजेपी का दावा है कि इन सब चीजों के चलते यहां के हिन्दू परिसर छोडकर भागने की स्थिति में है। पाकुर का गांव वीरान होता जा रहा है। बीजेपी नेताओं ने इस स्थिति के लिए बंगाल में से बांग्लादेशी घुसपैठियों को दोषी ठहराया है। इस मामले में हेमंत सोरेन सरकार की चुप्पी पर भी प्रश्न उठ रहे है।

संपादकीय भूमिका 

कश्मीर, बंगाल एवं केरल के बाद अब झारखंड भी हिन्दूओं के हाथ से निकलने के पथ पर है। यदि इसे समय रहते नहीं रोका गया तो कट्टरपंथियों को २०४७  में भारत का इस्लामिकस्थान बनाने का लक्ष्य प्राप्त करने की शक्ति मिल जाएगी!