|
जलगांव (महाराष्ट्र) – यहां एक ६ वर्ष की बालिका का बलात्कार कर उसकी हत्या करनेवाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है । इस बात की जानकारी मिलते ही २० जून की रात में १० बजे सैकड़ों लोगों की भीड़ पुलिस थाने के सामने इकट्ठा हो गई और आरोपी को सौंपने की मांग पुलिस से करने लगी । परंतु जब पता चला कि आरोपी को पुलिस ने अन्यत्र भेज दिया है, तब भीड ने थाने पर भीषण पथराव आरंभ कर दिया, जिसमें १० से १२ पुलिस कर्मचारी घायल हो गए । उस समय भीड़ ने दुपहिया वाहनों को आग भी लगाई । पुलिस कर्मियों को ही चिकित्सालय में भर्ती कराने का समय आ गया है ! भीड को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पडा । भीड का उन्माद देखकर पुलिस को हवा में ७-८ गोलियां दागनी पडीं। अभी जामनेर की परिस्थिति नियंत्रण में, किंतु तनावपूर्ण है ।
‘पथराव करने वाले लोगों को बंदी बना लिया गया है ।अब उनपर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । इस घटना के लिए उत्तरदायी किसी को भी नहीं छोडने का पुलिस ने निर्णय लिया है ।
संपादकीय भूमिकाभीड़ की उग्रता देखते हुए आरोपी को कठोरतम दंड मिले इसके लिए पुलिस को प्रयास करना चाहिए ! |

आषाढी वारी के पूर्व इंद्रायणी नदी में मृत मछलियों का ढेर ।
सीमावर्ती जिलों के जनसांख्यिकीय परिवर्तनों का अध्ययन करें ! – Amit Shah
सशस्त्र मुसलमानों की भीड़ ने भाजपा नेता की हथौडे से की हत्या !
पिछले १२ वर्षों में स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए सस्ती तथा सहज उपलब्ध हो, इसके लिए महत्वपूर्ण कार्य । – PM Modi
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
UP Bulldozer Action : श्री चामुण्डा मन्दिर की भूमि पर से धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाया गया !