वीर सावरकर के जीवन पर आधारित ‘सनातन प्रभात’ के चलचित्र (वीडियो) को हिन्दुओं का उत्स्फूर्त प्रतिसाद !
मुंबई राष्ट्र हेतु सर्वस्व अर्पण करनेवाले क्रांतिकारियों के शिरोमणि वीर सावरकर की १३८ वीं जयंती २८ मई के दिन मनाई गई । इस अवसर पर महाराष्ट्र के साथ ही भारत के अनेक राज्यों में विशेष ‘ऑनलाइन’ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था ।