उत्तर प्रदेश और बंगाल राज्यों में अधिक विजयी
नई देहली – देश में लोकसभा चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों ने ९० मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से सिर्फ २३ उम्मीदवारों को जीत मिली है । पिछले लोकसभा चुनाव में यह संख्या २६ थी । उस समय १३६ मुस्लिम उम्मीदवार खड़े हुए थे । साल २०१४ में २१६ उम्मीदवारों में से २३ सांसद चुने गए थे ।
१. अब जो २३ उम्मीदवार जीते हैं उनमें ७ कांग्रेस के और ५ तृणमूल कांग्रेस के हैं । बंगाल में ४२ में से ६ सीटें और उत्तर प्रदेश में ८० में से ५ सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार जीते हैं ।
२. भाग्यनगर, मुर्शिदाबाद, धुबड़ी, बारामूला, श्रीनगर और लक्षद्वीप में मुस्लिम उम्मीदवार चुने गए हैं । ५० प्रतिशत से ज्यादा मुस्लिम लोकसंख्या वाले बंगाल की बहरामपुर सीट पर पहली बार किसी मुस्लिम उम्मीदवार ने जीत प्राप्त की है । यहां तृणमूल कांग्रेस के यूसुफ पठान ने कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी को हराया ।
३. पिछली बार की तुलना में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुस्लिम उम्मीदवारों ने १० सीटों पर विजय प्राप्त की है । पिछली बार ४ मुस्लिम उम्मीदवार विजयी हुए थे ।
संपादकीय भूमिका२३ मुस्लिम उम्मीदवार जीते, हालांकि यह संख्या कम है, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि तथाकथित धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों के जीते हुए कई हिन्दू उम्मीदवार , हिन्दुओं के लिए नहीं, बल्कि मुसलमानों के लिए अधिक काम करते है । |

France Knife Attack : फ्रांस – मुसलमान व्यक्ति द्वारा गर्भवती महिला सहित तीन पर चाकू से आक्रमण !
बदलापुर में बेकरी के केक में चूहे का मल मिला ।
अन्न एवं औषधि प्रशासन विभाग (FDA) में प्रश्नपत्र प्रकटन (लीक) का आरोप असत्य ! – महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC)
पश्चिम रेलवे में ५ वर्षों में टिकट दलाली के २ सहस्र ८८५ प्रकरण : बंदी बनाए गए लोगों की जानकारी ही उपलब्ध नहीं !
दिल्ली आंदोलन को लेकर संसद की कार्यवाही स्थगित
Japan Earthquake : जापान में ७.१ रिक्टर स्केल तीव्रता का भूकंप : सुनामी की चेतावनी