२ महीने में २ हजार १०० रुपये मिलने की संभावना
मुंबई – कुछ दिन पहले नागपुर में शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने जानकारी दी थी कि ‘ मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना ‘ की दिसंबर किस्त जल्द ही दी जाएगी । इस बात को लेकर भी चर्चा चल रही है कि ‘योजना की दिसंबर किस्त कब जमा की जायेगी ? इसके बाद राज्य सरकार ने २४ दिसंबर से इस योजना की १५०० रुपये की किस्त भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है । इसके तहत महिलाओं को १ हजार ५०० रुपये की किस्त मिलेगी ।
The payout of ‘Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana’ launched by the Maharasthra Government to be done by December end
A revised sum of 2,100 rupees is likely to be received from next financial year – CM Fadnavis#LadkiBahinYojana #AditiTatkare pic.twitter.com/T58zowxmDJ
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) December 24, 2024
विधानसभा चुनाव के समय महायुति की ओर से आश्वासन दिया गया था कि ‘ मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना ‘ की राशि बढ़ाकर २ सहस्त्र १०० रुपये कर दी जायेगी ; लेकिन मार्च महीने में ग्रीष्मकालीन सत्र शुरू होगा, उस वक्त बजट पेश होने के बाद यानी २ महीने बाद २ सहस्त्र १०० रुपये की किस्त मिल सकती है । महिलाओं को दिसंबर २०२४ में २ चरणों में पैसा मिलेगा । पहले चरण में महिलाओं के खाते में 1 हजार ५०० रुपये के रूप में २ करोड़ ३५ लाख रुपये जमा किए जाएंगे , जबकि चुनाव से पहले प्राप्त २५ लाख नए आवेदनों (आवेदनों) का सत्यापन चल रहा है । इसके पूरा होने के बाद किस्त इन महिलाओं के खाते में जमा कर दी जाएगी । दिसंबर के बाद अगले महीने की किस्त के लिए ३ सहस्त्र ५०० करोड रुपये का प्रावधान किया गया है।

Maharashtra Hostel Scam : बनावटी छात्र संख्या दिखाकर छात्रावासों के नाम पर करोडों रुपये के अनुदान का दुरुपयोग हुआ !
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !