Odisha Assembly Election Result : ओडिशा में सत्ता की चाभी बीजेपी के पास !

बीजेडी को हराकर हासिल की सत्ता

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

भुवनेश्वर – ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजेडी) को हराकर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। बीजेडी पार्टी पिछले २७  साल से सत्ता में थी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के लोगों पर प्रभाव के कारण ओडिशा में बीजेडी को हराना असंभव माना जाता था। इस पृष्ठभूमि में बीजेपी के लिए यह ऐतिहासिक जीत मानी जा रही है, जो उन्हें हराकर सत्ता में आई है।ओडिशा विधानसभा में कुल १४७  सीटें हैं । सत्ता में आने के लिए ७४  सीटों की आवश्यकता होती है। बीजेपी ७८  सीटों पर और बीजेडी पार्टी ५३  सीटों पर आगे चल रही है।

नवीन पटनायक के कई मंत्री पीछे रह गये हैं। इसमें नये मंत्री पी.के. अमत, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री अशोक पंडा, वित्त मंत्री विक्रम अरुक्षा, खाण मंत्री प्रफुल्ल मल्लिक शामिल हैं।