|

अमरावती – आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनावों के उपरांत मतों की गिनती जारी है । इसमें इस समय सत्ताधारी वाय.एस्.आर्.कांग्रेस को पराभूत कर चंद्राबाबू नायडू की तेलुगू देसम् पार्टी (टीडीपी) विजय की ओर दौड रही है । मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की वाय.एस्.आर्.कांग्रेस पार्टी की तुलना में टीडीपी अनेक स्थानों पर आगे है । १७५ विधायकों की विधानसभा में तेलुगू देसम् १५८ स्थानों पर आगे है । चंद्राबाबू नायडू ९ जून को मुख्यमंत्रीपद के लिए शपथ ग्रहण करेंगे, ऐसी घोषणा तेलुगू देसम् पार्टी ने की है । चंद्राबाबू नायडू चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे । वर्ष १९९५ से २००४ तक वे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे ।
AP Assembly #ElectionsResults : The Telugu Desam Party comes to power by overthrowing the Hindu-hating Y.S.R.
Chandrababu Naidu to take oath as Chief Minister pic.twitter.com/ytpxlrgnny
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 4, 2024
१. वर्ष २०१९ में तेलुगू देसम् को वाय.एस्.आर्.कांग्रेस ने पराभूत किया था । इस बार टीडीपी ने पवन कल्याण की जनसेना पार्टी और भाजपा के साथ गठबंधन किया था । इसका भी लाभ तेलुगू देसम् को हुआ है ।
२. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन ने १९ से ५९ वर्ष के बीच की महिलाओं के लिए प्रतिमाह १ सहस्र ५०० रुपए पेंशन देने का घोषित किया था । साथही २० लाख नौकरियां तथा बेरोजगारों को प्रतिमाह ३ सहस्र रुपए देने की घोेषणा की थी ।
कारागृह से मुख्यमंत्री पद तक की यात्रा !
कॉर्पोरेट घोटाले के मामले में चंद्राबाबू नायडू को कारावास हुआ था । प्रतिभूति (जमानत) पर वे बाहर आए । उन्हें वर्ष २०२३ में बंदी बनाया गया और तदुपरांत २ महीने वे कारागृह में थे । सत्ताधारी वाय.एस्.आर्.कांग्रेस ने प्रतिशोध की राजनीति कर चंद्राबाबू नायडू को कारागृह में भेजा, ऐसी टिप्पणी टीडीपी ने की थी । कारागृह से बाहर आने के उपरांत चंद्राबाबू नायडू ने फिर से सत्ता में आने की सिद्धता की । भाजपा प्रणित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन से वे बाहर निकले थे । कारागृह से बाहर आते ही उन्होंने फिर से भाजपा के राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन में प्रवेश किया । उनके इस निर्णय का उन्हें लाभ हुआ ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।