आगरा की मस्जिद में महिला का अर्धनग्न शव मिला : रेप और हत्या की आशंका !

आगरा ( उत्तर प्रदेश) – यहां ताज गंज नागलपाई मस्जिद में एक महिला की हत्या की घटना सामने आई है। पहचान छुपाने के लिए महिला का सिर पत्थर से कुचल दिया गया। मृत महिला के पर्स से मिली तस्वीर से उसकी पहचान की गई। महिला अर्धनग्न थी। आशंका है कि उसके साथ बलात्कार किया गया होगा।

एक समाचार एजेंसी द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, घटनास्थल पर मिले एक पर्स में एक बच्चे की तस्वीर थी। पुलिस ने जांच की तो लड़के का नाम आमिर खान निकला। पुलिस आमिर खान के घर पहुंची। आमिर की मां ने कहा कि उन्होंने उस महिला को आमिर की तस्वीर दी थी। उनके मुताबिक, महिला मस्जिद में काम करने के कारण ओझाओं को जानती थी। आमिर की मां चाहती थीं कि वह महिला उनके बेटे पर भूत-प्रेत भगाने का काम करे; जिससे उसे अच्छी नौकरी मिल सके।

पुलिस ने मृत महिला के बारे में जानकारी जुटा ली है। मृतक महिला की उम्र ३५ साल थी और वह शादीशुदा थी। उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। उनकी एक १५ साल की बेटी भी है। पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत ने बताया कि पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

संपादकीय भूमिका 

ऐसी घटना यदि मंदिर में हुई होती तो अभी तक पुरोगामी ने आकाश पाताल एक कर दिया होता..!! पर अब जब यह घटना मस्जिद में घटी है तो निश्चिंत रहिए वे कुछ नहीं बोलेंगे!