|
मुंबई (महाराष्ट्र) – घाटकोपर में एक बड़ा होर्डिंग गिरने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या १६ हो गई है। नागरिकों को बचाने का काम अभी भी जारी है और होर्डिंग के नीचे कुछ और लोगों के फंसे होने की भी आशंका है। इससे मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है।
फिलहाल, दुर्घटना स्थल पर मुंबई नगर निगम प्रशासन, पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल द्वारा बचाव कार्य जारी है। होर्डिंग को काटने के लिए गैसकटर का उपयोग नहीं किया जा सका क्योंकि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी गैस का स्टॉक था। इसलिए पेट्रोल पंप में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी गैस का सारा स्टॉक खाली कर गैस कटर का उपयोग किया गया। १५ मई की सुबह अचानक वहां आग लग गई। समय रहते अग्निशमन कर्मियों के पहुंचने से आग पर तुरंत नियंत्रण किया गया।
मलबे के नीचे से १८ दोपहिया और ६–७ चारपहिया वाहन निकाले गए !
घाटकोपर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, नगर निगम और पुलिस ने पोकलेन की मदद से होर्डिंग का मलबा हटाया. इसमें से १८ दोपहिया और ६–७ चारपहिया वाहन निकाले गए हैं. होर्डिंग्स के ढेर के नीचे ३० से ४० लोगों के और दबे होने की आशंका है। पूरा मलबा हटाने में २४ घंटे और लगने की संभावना है।

CJP Party : कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा पांच सितारा होटल में नाच-गाने के साथ दावत !
जेन-जी (Gen-Z) को यदि कोई लोग ईमानदार लगते हैं, तो वे तुरंत उनसे प्रभावित हो जाते हैं !
Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
शांतिपूर्ण पद्धतिसे आंदोलन करना नागरिकों का संवैधानिक मौलिक अधिकार है ! – Supreme Court
विपक्षियों के कोलाहल के कारण संसद में परीक्षा सुधार विधेयक पर चर्चा नहीं हो सकी !
E20 Janta Party : ‘कॉकरोच जनता दल’ के पश्चात् सामाजिक माध्यमों पर ‘ई २० जनता दल’ की स्थापना