ठाणे जिले के शहापुर का प्रकरण !

शहापुर (जिला ठाणे) – मुंबई पुलिस दल से निलंबित किए गए पुलिस कर्मचारी चंद्रकांत गवारे ने अपने सहयोगी के साथ मुंबई-नासिक महामार्ग से जा रहे एक टेंपो से ५ करोड ४० लाख रुपए की लूट की । पुलिस होने का दिखावा कर उन्होंने यह कुकर्म किया । इस प्रकरण में ठाणे ग्रामीण पुलिसकर्मियों ने चंद्रकांत गवारे के साथ १२ लोगों को बंदी बनाया है । पुलिस ने उनके द्वारा लूटी गई ५० प्रतिशत राशि नियंत्रण में ली है । उसके अन्य सहयोगियों को पुलिस ढूंढ रही है । लूट के प्रकरण में शहापुर पुलिस थाने में अपराध प्रविष्ट किया गया था । इस प्रकरण में कुछ और अपराधियों को पुलिस ढूंढ रही है । यह राशि जलगांव के सोने-चांदी का व्यापार करनेवाले की है । चंद्रकांत गवारे को वर्ष २०१७ में निलंबित किया गया था । तब उसने एक हीरे के व्यापारी को भय दिखाकर लूटा था ।
संपादकीय भूमिकाऐसी अपराधी मनोवृत्ति के पुलिसकर्मियों को केवल निलंबित करने की अपेक्षा उन्हें कारागृह में डालना आवश्यक है, यही इस घटना से उजागर होता है ! |
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
UP Bulldozer Action : श्री चामुण्डा मन्दिर की भूमि पर से धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाया गया !
विशेष जांच दल द्वारा अन्वेषण करें ! – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास की मांग
Mamata Banerjee FIR : बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत !
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी
ईश्वरपुर (जिला-सांगली) यात्री वाहनस्थानक पर अपर्याप्त प्लेटफार्म के कारण यात्रियों की असुविधा !