
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) – यहां के एहसान अहमद नामक प्राध्यापक ने हाल ही में घरवापसी (हिन्दू धर्म में पुनर्प्रवेश) की । अब वे अनिल पंडित नाम से पहचाने जाएंगे । एहसान अहमद ‘सी.एम.पी. पदवी महाविद्यालय’ में अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक के रुप में सक्रिय हैं तथा वर्ष २०२० से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंधित हैं । इस संदर्भ में बात करते समय उन्होंने कहा कि घरवापसी के उपरांत मैंने एक हिन्दू महिला से विवाह किया । उनकी पत्नी भी एक महाविद्यालय में अध्यपिका है । अहमद अब दस्तावेजों में अपने नाम तथा धर्म में परिवर्तन करने का प्रयास कर रहे हैं ।
Prof. Dr. Ehsan Ahmed of Prayagraj enters into Hindu Dharma.
Influenced by the teachings and unique values of Hindu Dharma, thousands are embracing it today.
Hindus never have to lure anyone with temptations, highlighting the distinctiveness of Hindu Dharma.#घर_वापसी… pic.twitter.com/px9Af50OP3
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 18, 2024
१. प्रशासकीय अधिकारियों को दिए आवेदन पत्र में उन्होंने कहा है, ‘रा.स्व. संघ के संपर्क में आने के उपरांत मुझे हिन्दू धर्म के विषय में बहुत कुछ ज्ञात हुआ । मुझे हिन्दू धर्म में अनेक गुण दिखाई दिए और इन्हीं गुणों के कारण ही मैंने स्वेच्छा से हिन्दू धर्म का स्वीकार करने का निर्णय लिया । मैंने विचारपूर्वक और किसी के दबाव में न आकर यह निर्णय लिया है । मैं मेरा नाम एहसान अहमद से अनिल पंडित करना चाहता हूं ।
२. इस संदर्भ में प्रयागराज की अतिरिक्त जिलाधिकारी पूजा मिश्रा ने कहा कि एहसान अहमद के घरवापसी के दस्तावेज और आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं । सभी दस्तावेज जांचे जा रहे हैं । तदुपरांत एहसान अहमद को धर्मांतरण का प्रमाणपत्र दिया जाएगा और वे अपने परिचयपत्र में अपना नया नाम लिख पाएंगे ।
३. स्थानीय प्रसारमाध्यमों की जानकारी के अनुसार एहसान अहमद पर लंबे समय तक हिन्दू धर्म का प्रभाव था । वे श्री हनुमानजी के भक्त हैं । वे कई बार मंदिर में जाकर प्रार्थना करते थे ।
संपादकीय भूमिकाहिन्दू धर्म की सीख और अद्वितीय मूल्यों से प्रभावित होकर आज सहस्रों लोग हिन्दू बन रहे हैं । इसके लिए हिन्दुओं को किसी को भी लालच नहीं दिखानी पडती ! इसीसे हिन्दू धर्म की विशेषता दिखाई देती है ! |
Gopal Mukherjee Road : कोलकाता स्थित ‘सुहरावर्दी मार्ग’ का नाम बदलकर ‘गोपाल मुखर्जी’ रखा गया !
मैसूर (कर्नाटक) : हावडा एक्सप्रेस से उतरे ४० बांग्लादेशी घुसपैठिए !
गुजरात, महाराष्ट्र एवं गोवा राज्यों के पश्चिमी घाट क्षेत्र को पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र घोषित किए जाने की संभावना
कल्याण में अल्पवयस्क लडकी पर अत्याचार : २ कट्टरपंथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया !
Jalgaon Land Jihad : श्री चांगदेव महाराज के मंदिर में धर्मांधों द्वारा अतिक्रमण !
उल्हासनगर में चीनी खाद्यपदार्थ में मृत छिपकली मिली !