गिरोह द्वारा किए विविध राज्यों में ५३ अपराध उजागर !

मुंबई – बांगलादेश से घुसपैठ कर भारत में घरों को भेदने का गिरोह तैयार करने वाले शाकीरा उपनाम गुड्डू शेख इस गिरोह प्रमुख सहित ६ लोगों को मुंबई अपराध शाखा दल ने जालना से बंदी बनाया । उनके नाम कुर्बान आलममंडल, जाकिर फकीर, मानिक शेख, शुमोन शेख, सलमान शेख और अरबाज मंसूरी हैं । इससे घर भेदने और चोरी के विविध राज्यों में हुए ५३ अपराध उजागर हुए हैं । इस गिरोह के अन्य सदस्यों की खोज चालू है ।
१. शाकिर शेख पुलिस के हाथ में नहीं आ रहा था । उसके जालना में होने का समझ में आने पर पुलिस ने वहां के घर पर छापा मारा जिसमें उपर्युक्त सभी लोग मिले ।
२. इन सभी के पास से गाडी, स्क्रूड्राइवर, चाॅपर, हंसिया सहित घर भेदन में लगने वाला सामान बरामद किया गया ।
३. शकीरा अंतर्राज्यीय गिरोह चलाता था और देशभर में इस गिरोह ने बहुत अपराध किए हैं । इस गिरोह के विरोध में घर भेदन के मुंबई में १८ अपराध, भुसावल और जालना जिले में ३, तेलंगाना और निजामाबाद में १३, भाग्यनगर में ७, गुजरात- अहमदाबाद में ४, पश्चिम बंगाल, हावडा और वर्धमान में ७ ऐसे कुल मिलाकर ५३ अपराध प्रविष्ट हैं ।
४. शकीरा प्रत्येक समय चोरी के लिए नया सिम कार्ड और मोबाइल का प्रयोग करता था । चोरी करने के उपरांत शकीरा तुरंत पश्चिम बंगाल के रास्ते बांगलादेश भाग जाता था ।
संपादकीय भूमिका
|
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
UP Bulldozer Action : श्री चामुण्डा मन्दिर की भूमि पर से धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाया गया !
विशेष जांच दल द्वारा अन्वेषण करें ! – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास की मांग
Mamata Banerjee FIR : बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत !
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी
ईश्वरपुर (जिला-सांगली) यात्री वाहनस्थानक पर अपर्याप्त प्लेटफार्म के कारण यात्रियों की असुविधा !