
संभल (उत्तर प्रदेश) – प्रधानमंत्री मोदी पिछले १० वर्षों से सत्ता में न होते, तो बंगाल बांगलादेश में चला जाता, ऐसा विधान कांग्रेस से निकाले गए नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पत्रकार परिषद में किया । ५९ वर्षीय प्रमोद कृष्णम मूलतः संभल जिले के ऐचोडा कंबोह गांव के निवासी हैं । प्रमोद कृष्णम ने संभल जिले में ‘श्री कल्की फाउंडेशन’ की स्थापना की, जिसके वह पीठाधीश्वर भी हैं ।
सौजन्य Live Hindustan
कांग्रेस यह डूबनेवाली नौका !
आचार्य कृष्णम ने आगे कहा, राहुल गांधी का मानसिक संतुलन बिगडा है । कांग्रेस डूबने वाली नौका तथा राहुल गांधी इस नौका के कप्तान हैं । इस डूबती नौका से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एक के बाद एक छलांग मारेंगे । कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं का दम घुट रहा है । सभी बडे नेताओं का अपमान हो रहा है ।
पराजय के भय से ही राहुल गांधी अमेठी से उम्मीदवार नहीं !
आचार्य कृष्णम ने आगे कहा, पराजय के डर से ही राहुल गांधी को अमेठी से उम्मीदवारी नहीं दी गई । इसके स्थान पर केरल की सुरक्षित वायनाड से उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है । अमेठी की जनता ने स्मृति ईरानी को स्वीकार किया है । उनके सुख-दु:ख में स्मृति ईरानी उनके पीछे खडी रहती हैं । राहुल गांधी ५ वर्षों में ५ बार भी अमेठी नहीं गए ।
विरोधी पार्टियों का गठबंधन यह चोरों की टोली !
विरोधी पार्टियों का गठबंधन यह चोरों की टोली है । इसमें सभी लोग एक दूसरे की पीठ में वार कर रहे हैं । फारूक अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर और देश के हित के लिए जल्द ही राष्ट्रीय लोकतंत्र गठबंधन में सहभागी होना चाहिए । कमलनाथ को अब कांग्रेस छोडना चाहिए, ऐसा मेरा मत है । सुरेश पचौरी, गुलाम नबी आजाद जैसे नेताओं को कांग्रेस छोडने के लिए विवश किया गया । कांग्रेस में रह गए वरिष्ठ नेता भी जल्द ही कांग्रेस छोडने वाले हैं ।
कांग्रेस से मुक्त किए जाने के विषय में कृतज्ञता !
पार्टी विरोधी कार्यवाहियों के कारण मुझे ६ वर्षों के लिए पार्टी से निकाले जाने का आदेश हाल ही में दिया गया । मुझे कांग्रेस से मुक्त करने पर मैं कांग्रेस नेतृत्व का आभार मानता हूं । श्रीराममंदिर की प्राणप्रतिष्ठा का निमंत्रण स्वीकारना, श्री कल्कि धाम का भूमि पूजन करना, नरेंद्र मोदी से मिलना, सनातन धर्म के विषय में बोलना, यह पार्टी विरोधी है क्या ? राहुल गांधी को ‘एक्स’ पर टैग किया और लिखा – ‘राम और राष्ट्र से समझौता नहीं हो सकता ।’
Gopal Mukherjee Road : कोलकाता स्थित ‘सुहरावर्दी मार्ग’ का नाम बदलकर ‘गोपाल मुखर्जी’ रखा गया !
मैसूर (कर्नाटक) : हावडा एक्सप्रेस से उतरे ४० बांग्लादेशी घुसपैठिए !
गुजरात, महाराष्ट्र एवं गोवा राज्यों के पश्चिमी घाट क्षेत्र को पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र घोषित किए जाने की संभावना
उल्हासनगर में चीनी खाद्यपदार्थ में मृत छिपकली मिली !
योग शरीर को ४० वर्ष की आयु में २० वर्ष की आयु से भी अधिक लचीला बनाने में सहायक है ! – PM Narendra Modi
Bangladesh Border Tension : मालदा (बंगाल) से घुसपैठियों को वापस भेजते समय सीमा पार के बांग्लादेशियों का विरोध