भारतीय विदेश मंत्रालय का दावा !

नई देहली – रूस में नौकरी के प्रलोभन के कारण हुई धोखाधडी में वहां की सेना में भर्ती हुए भारतीयों के संदर्भ में भारत के विदेश मंत्रालय ने एक निवेदन प्रसारित किया है । उसमें कहा गया है, ‘हम इस प्रकरण का प्राथमिकता से विचार कर रहे हैं एवं रूस सरकार के संपर्क में हैं । इसके द्वारा भारतीयों को शीघ्रातिशीघ्र रूस की सेना से बाहर निकाला जाएगा ।’ यह सूत्र उपस्थित करने के उपरांत अनेक भारतीय नागरिकों को रूस की सेना ने छोड दिया है ।
Media reports regarding Indian nationals seeking discharge from the Russian Army:https://t.co/khl2aGAF2h pic.twitter.com/QmLC8WS5TR
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) February 26, 2024
विदेश मंत्रालय ने आगे कहा है, ‘हमने कुछ अनुचित समाचार देखे हैं, जिसमें कुछ भारतीय मुक्त होने के लिए रूस की सेना से सहायता मांग रहे हैं । ऐसे प्रत्येक प्रकरण की जानकारी मास्को के भारतीय दूतावास को दी गई है । दूतावास द्वारा यह प्रकरण रूस सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया गया है ।
Statement from the Indian Ministry of External Affairs.
Many Indian youths recruited by the #Russianarmy have been discharged.#RussiaUkraineWar #IndianEmbassy #InternationalNews #MEA pic.twitter.com/sxC3Coc09J
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) February 26, 2024
लाखो रुपए वेतन के प्रलोभन के कारण हुई धोखाधडी !
रूस की सेना में काम करनेवाले भारतीयों को रूस की कंपनियों में सहायक के रूप में काम देने का प्रलोभन दिया गया था । कहा गया था कि इसके लिए उनको लाखो रुपए का वेतन (पगार) दिया जाएगा । इस कारण जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पंजाब एवं गुजरात राज्यों से रूस में गए भारतीय युवकों को रूस की सेना में भर्ती कर यूक्रेन सीमा पर नियुक्त किया गया । इस प्रकार धोखा होने के उपरांत इन युवकों ने भारत सरकार से सहायता मांगी । इन युवकों के आज्ञापत्र (पासपोर्ट्स) छीन लिए गए हैं ।
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पूर्वजों की दिनचर्या पुरानी नहीं, अपितु आश्चर्यजनक रूप से उन्नत है !