अन्य एक व्यक्ति ने देहली उच्च न्यायालय उडा देने की दी धमकी !
नई देहली – बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार एवं देहली उच्च न्यायालय को बम से उडा देने की दो स्वतंत्र धमकियां दी गई हैं । बिहार के पुलिस महासंचालक आर.एस. भाटी को एक व्यक्ति ने ओडियो क्लिप भेजी थी । उसमें कहा गया था, ‘नितीश को बताएं, भाजपा के साथ न जाएं, अन्यथा हम उन्हें बम से उडा देंगे एवं उनके विधायकों को भी मार डालेंगे ।’ पुलिस ने इस प्रकरण में अपराध प्रविष्ट कर सोनू पासवान नामक व्यक्ति को कर्नाटक के दावणगेरे से बंदी बनाया है । पुलिस का कहना है कि पासवान बिहार के समस्तीपुर जिले का निवासी है एवं वह कर्नाटक में बोरियों की सिलाई का काम करता है ।
पासवान ने कहा, ‘बारंबार हो रहे बिहार राज्यसत्ता परिवर्तन के कारण वहां का विकास प्रभावित हो रहा है एवं निर्धनता तथा बेरोजगारी बढती जा रही है । इससे तंग आकर मैंने ऐसी धमकी दी । पुलिस ने उसका चल-दूरभाष नियंत्रण में लिया है ।
दूसरी घटना में १४ फरवरी को सायंकाल देर से देहली उच्च न्यायालय के एक अधिकारी को एक ई-मेल प्राप्त हुआ । उसमें कहा गया है कि १५ फरवरी को न्यायालय में बडा विस्फोट करुंगा । आगे धमकी देते हुए कहा था, ‘यह विस्फोट देहली का सबसे बडा विस्फोट होगा । यथासंभव सुरक्षा नियुक्त करें एवं सभी मंत्रियों को बुलावा भेजें । हम आप सभी को उडा देंगे ।’
तदुपरांत न्यायालय के परिसर में कडी सुरक्षा व्यवस्था नियुक्त की गई । पूरे परिसर की जांच की गई । परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है । धमकी देनेवाले की पहचान की जा रही है ।

Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न