|

नई देहली – कांग्रेस के हिन्दूद्वेषी नेता मणिशंकर अय्यर की लडकी सुरन्या ने कुछ दिनों पूर्व श्रीराममंदिर के उद्घाटन पर मुसलमानों के लिए ३ दिनों का उपवास रखा था । इस विषय की जानकारी देने वाला एक वीडियो भी उसने उद्घाटन के २ दिन पूर्व प्रसारित किया था , जिसमें उसने राममंदिर का विरोध किया था, साथ ही ‘मुसलमानों पर अन्याय हो रहा है’, ऐसा भी उसने कहा था । इससे देशभर के हिन्दुओं में आक्रोश निर्माण हुआ। हिन्दुओं की भावनाएं आहत किए जाने पर उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता और भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने ३ फरवरी के दिन पुलिस में शिकायत प्रविष्ट की । शिकायत के साथ सुरन्या का ३६ मिनट का वीडियो भी उन्होंने पुलिस को दिया । वीडियो भडकाऊ होने की बात अग्रवाल ने बताई ।
(सौजन्य : Live Hindustan)
इसके पहले सुरन्या जहां रह रही हैं, वहां सोसायटी के अधिकारियों ने भी उन्हें बताया कि आपके ऐसे वक्तव्य के कारण हमारी सोसाइटी का नाम मलिन हो रहा है । एक तो आप क्षमा मांगे अथवा सोसायटी छोड दें !
संपादकीय भूमिकामणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान का गुणगान किया था । इस कारण उनकी कन्या भी हिन्दूद्वेषी और धर्मांधप्रेमी होगी तो इसमें क्या आश्चर्य ? |
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
Ujjain Muharram : मध्यप्रदेश के बडनगर में क्रेन से चारपहिया वाहन हवा में लटकाकर उसमें जानबूझकर विस्फोट कराकर उसे उडा दिया ।
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री