उत्तर प्रदेश पुलिस इजरायल से १० ड्रोन विरोधी तंत्र क्रय करेगी !
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – श्रीराम मंदिर की सुरक्षा के लिए इजरायल के ड्रोन विरोधी तंत्र का उपयोग किया जाएगा । उत्तर प्रदेश पुलिस इजरायल से १० ड्रोन विरोधी तंत्र क्रय करेगी । उसके क्रय की प्रक्रिया अंतिम स्तर पर चल रही है, ऐसी जानकारी दी गई है । अयोध्या के साथ ही मथुरा, वाराणसी, लक्ष्मणपुरी जैसे अतिसंवेदनशील स्थानों पर भी यह तंत्र कार्यान्वित किए जाएंगे ।
श्रीराममंदिर के उद्घाटन के दिन ड्रोन विरोधी तंत्र का उपयोग किया गया था । उत्तर प्रदेश पुलिस ने यह तंत्र राष्ट्रीय सुरक्षा दल एवं विशेष सुरक्षा दल द्वारा अस्थायी रूप से उपयोग करने के लिए लिया था; परंतु अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने यह तंत्र क्रय करने का निर्णय लिया है । अनेक परीक्षणों के उपरांत इजरायल के ड्रोन विरोधी तंत्र क्रय करने के निर्णय पर हस्ताक्षर किए गए हैं ।
कैसा है ड्रोन विरोधी तंत्र ?
ड्रोन विरोधी प्रणाली ३ से ५ कि.मी. की दूरी पर कोई भी ड्रोन पलभर में नष्ट कर सकती है । इस प्रणाली में किसी भी ड्रोन को पहचानने की क्षमता है । यह लेजर आधारित प्रणाली है, जो ड्रोन ढूंढकर नष्ट कर सकती है । इस कारण सुरक्षातंत्र को शत्रु के ड्रोन की जानकारी उचित समय पर मिलती है एवं उचित कार्रवाई की जा सकती है । इतना ही नहीं, अपितु शत्रु के ड्रोन पर नियंत्रण प्राप्त करने की क्षमता भी इस प्रणाली में है । इस प्रणाली के अतिरिक्त ‘स्नायपर’ नियुक्त किए जा रहे हैं, जो किसी भी ड्रोन को लक्ष्य कर नष्ट कर सकते हैं । स्नायपर अर्थात प्रशिक्षित सैनिक अथवा पुलिस अधिकारी । वे दूर से ही अत्यंत अचूकता से बंदूक से निशाना लगा सकता है ।

SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।