श्री रामलला जब तक मंदिर में स्थापित नहीं होंगे, तब तक अन्नग्रहण न करने का किया था निर्धार

दरभंगा (बिहार) – जिले के बहादूरपूर तहसील के खैरा गांव में रहनेवाले वीरेंद्रकुमार बैठा उपाख्य झमेली बाबा ३१ वर्षाें के उपरांत अन्नग्रहण करनेवाले हैं । झमेली बाबा एक रामसेवक हैं और ३१ वर्षाें से फलाहार कर जीवन जी रहे हैं । उन्होंने निर्धार किया था कि, ‘जब प्रभु श्रीराम अयोध्या के भव्य मंदिर में प्रवेश करेंगे, तब स्वयं के हाथों अन्न पकाकर वे ग्रहण करेंगे ।’
झमेली बाबा बचपन से स्वयंसेवक हैं । विश्व हिन्दू परिषद के आवाहनानुसार वे दरभंगा से लगभग ढाई सौ कारसेवकों के साथ अयोध्या गए थे । वहां बाबरी ढांचा गिराने की प्रक्रिया में वे सहभागी हुए थे । बाबरी ढांचेपर चढकर उसे तोडने के पश्चात ७ दिसंबर १९९२ को उन्होंने ‘मंदिर निर्माण होने तक फलाहार कर जीवन जिऊंगा’, ऐसी शपथ ली थी । झमेली बाबा अविवाहित हैं और उन्होंने अपना जीवन श्रीराम सेवा के लिए समर्पित किया है ।
श्रीराम मंदिर में दान चोरी की घटना में बडे लोगों को छोड दिया गया । – Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री