४२ द्वारों को १०० किलो सोने का लेप किया जाएगा !

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – यहां श्रीराममंदिर में कुल ४६ द्वार स्थापित किए जाएंगे । उनमें से ४२ द्वारों को १०० किलो सोने का लेप किया जाएगा । उनमें से प्रथम स्वर्ण द्वार का छायाचित्र प्रसारित किया गया है । यह द्वार अनुमानतः ८ फुट ऊंचा एवं १२ फुट चौडा है । आनेवाले ३ दिनों में और १३ द्वार स्थापित किए जाएंगे । ये द्वार महाराष्ट्र की सागवान लकडी से बनाए गए हैं । हैदराबाद के कारीगरों ने उन पर कलाकारी की है । तदनंतर उन पर तांबे की परत लगाकर उसके ऊपर सोने की परत लगाई गई है ।
श्री रामलला का सिंहासन भी सोने का !
श्री रामलला का सिंहासन भी सोने का बनाया जाएगा । यह काम १५ जनवरी तक पूरा हो जाएगा । मंदिर का शिखर भी सोने का होगा; परंतु यह काम शिखर पूर्ण होने के पश्चात किया जाएगा ।
सोना एवं रजत धातुओं से बनी हैं चरण पादुकाएं !
भगवान श्रीराम के मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा के उपरांत उनकी चरण पादुकाएं भी मंदिर में रखी जाएंगी । ये चरण पादुकाएं १ किलो सोना एवं ७ किलो चांदी से बनाई गई हैं । भाग्यनगर के श्रीचल श्रीनिवास शास्त्री द्वारा ये पादुकाएं बनाई गई हैं ।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न