
काठमांडू (नेपाल) – भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर नेपाल की दो दिन की यात्रा पर हैं । ४ जनवरी को उन्होंने नेपाल के विदेशमंत्री नारायण प्रकाश सौद के साथ सातवें संयुक्त आयोग की बैठक की । इस समय भारत एवं नेपाल ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए । इस बैठक में व्यापार, आर्थिक संबंध, भूमि, रेल, सुरक्षा, कृषि, ऊर्जा, जल संपदा, हवाई संपर्क, पर्यटन, नागरिक वायुयान यातायात आदि क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई । जयशंकर ने घोषणा की है कि भारत सरकार नेपाल के भूकंप पीडितों लोगों के लिए और १ सहस्र करोड रुपए की आर्थिक सहायता करेगी ।
इस समय नेपाल के विदेशमंत्री नारायण प्रकाश सौद ने कहा, ‘भारत से किए गए समझौते दोनों देशों के मध्य सशक्त संबंधों की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है ।’ पिछले नवंबर में ६.४ तीव्रता के भूकंप में १२८ लोगों की मृत्यु हुई थी तथा १४१ लोग घायल हुए थे ।
१. इससे पूर्व डॉ. जयशंकर ने काठमांडू में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल से भेंट की एवं द्विपक्षीय संबंधों के विषय में विचार प्रस्तुत किए ।
२. जयशंकर ने नेपाल के क्रिकेट मंडल (बोर्ड) के सदस्यों के साथ भी बात की ।
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
बांग्लादेश में आत्मसमर्पण करते समय लज्जा नहीं आई क्या ? -Maulana Fazlur Rahman
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित