तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी का उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड के प्रति उद्दंडता जारी !

कोलकाता (बंगाल) – संसद के बाहर आंदोलन करते हुए तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति एवं देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड की नकल की थी । इस पर उनके साथ ही अन्य अनेक सांसदों को निलंबित किया गया । इस घटना से कोलकाता की एक सभा में बोलते हुए सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, ‘मैं मिमिक्री करता रहूंगा । यह एक कला है । आवश्यकता होने पर, सहस्रों बार करूंगा । मुझे मेरा मत प्रस्तुत करने का मौलिक अधिकार है । आप मुझे मार सकते हैं, परंतु मैं पीछे नहीं हटूंगा, मैं लडता रहूंगा ।’
बनर्जी ने आगे कहा, ‘किसी को आहत करने का मेरा उद्देश्य नहीं है । मेरा एक प्रश्न है, क्या वे (जगदीप धनखड) वास्तव में राज्यसभा में ऐसा व्यवहार करते हैं ? इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने भी लोकसभा में मिमिक्री की थी ।
संपादकीय भूमिकामिमिक्री करनेवालों द्वारा नकल उतारकर लोगों का मनोरंजन करना, एक कला मानी जाती है; परंतु एक सांसद द्वारा उपराष्ट्रपति की आलोचना के रूप में नकल करना, यह कला नहीं, अपितु द्वेष है, इसलिए संबंधित लोगों को दंड मिलना आवश्यक है ! |
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न