जनता दल यूनाइटेड (संयुक्त) पार्टी के अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा पर लगाया आरोप

पाटलीपुत्र (बिहार) – बिहार के सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (संयुक्त) पार्टी के अध्यक्ष ललन सिंह ने संसद में हुई घुसपैठ के प्रकरण में कहा है कि जो २ लोग संसद में घुसे थे, वे मुस्लिम नहीं थे, इसके लिए मैं भगवान का आभार मानता हूं । यदि ये आरोपी मुस्लिम होते, तो भाजपा ने देश में एवं पूरे विश्व में तूफान खडा कर दिया होता । भाजपावालों ने पूरे देश में धार्मिक उन्माद मचाया होता ।’ घुसपैठ के प्रकरण में पुलिस ने अबतक अमोल शिंदे, नीलम आजाद, सागर शर्मा, मनोरंजन गौडा, ललित झा एवं महेश को बंदी बनाया है । इसके अतिरिक्त पुलिस ने विशाल एवं उसकी पत्नी को गुरुग्राम से नियंत्रण में लेकर जांच के उपरांत छोड दिया है । संसद में घुसने से पूर्व ये सभी विशाल के घर ठहरे थे ।
संपादकीय भूमिकाभाजपा ने कथित उन्माद मचाया होता, तो ललन सिंह के साथ ही अन्य ढोंगी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों ने मुस्लिमों का समर्थन कर उन्हें निरपराध सिद्ध करने का प्रयास किया होता । यदि न्यायालय ने आरोपियों को फांसी का दंड सुनाया होता, तब भी इन पार्टियों ने फांसी रद्द करने के लिए अंतिम सांस तक प्रयास किए होते ! |
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।