|

रांची (झारखंड) – गुमला थाना क्षेत्र के फोरी गांव में ‘लव जिहाद’ का नया प्रकरण सामने आया है । यहां के आदिवासी समुदाय की एक हिन्दू लडकी का सामूहिक बलात्कार किया गया है । तदनंतर उसकी हत्या कर उसकी देह के अनेक टुकडे किए गए । फोरी गांव के दो भिन्न कुओं से पुलिस ने मृत लडकी का सिर एवं धड नियंत्रण में किया । इस प्रकरण में पुलिस ने इमान मिरदहा उर्फ बादल एवं जहीर मिरदहा नाम के दो कट्टरपंथी युवकों को बंदी बनाया है ।
पुलिस को कुएं से मिले बैग में मृत लडकी का आधारकार्ड एवं एटीएम कार्ड मिले हैं । इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने लडकी के परिजनों से संपर्क किया । मृत लडकी के पिता ने मृतदेह को पहचाना । लडकी के पिता ने पुलिस में दिए लिखित परिवाद में कहा है कि फोरी गांव के बादल नामक एक मुसलमान युवक ने उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाया था । उन्होंने भय व्यक्त किया है कि बादल ने अपने अन्य साथियों सहित उस पर सामूहिक बलात्कार कर उसकी हत्या की एवं प्रमाण छुपाने के लिए उसका सिर एवं धड अलग अलग कुओं में फेंक दिया । पुलिस ने इमान मिरदहा उर्फ बादल एवं जहीर मिरदहा के विरुद्ध अपराध प्रविष्ट कर उनको बंदी बनाया है । इस प्रकरण में पुलिस आगे की जांच कर रही है ।
संपादकीय भूमिकाकट्टरपंथियों पर विश्वास करना; अर्थात स्वयं को मृत्यु की गोद में सौंपना, हिन्दू लडकियां यह बात समझ पाएं, वह सुदिन ! |
CJP Protest Ended : कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन समाप्त
NEET Paper Leak : आपकी वजह से देश की अपकीर्ति (बदनामी) हुई, करोडों रुपयों का नुकसान हुआ !
न्यायालय २४ घंटे चलने वाला कोई मनोरंजन चैनल नहीं है ! — Supreme Court
Sonia Gandhi INC : (और इनकी सुनिए) “मोदी सरकार आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र का शत्रु’ मानती है ।”
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
(और इनकी सुनिए…) ‘प्रधानमंत्री ने प्रश्नपत्र लीक का उत्तरदायित्व निश्चित ही नहीं किया !’ – कांग्रेस