लोकसभा में बीजेपी सांसद धर्मवीर सिंह की मांग

नई देहली – ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ से देश की संस्कृति नष्ट हो रही है । इसे गैरकानूनी घोषित किया जाना चाहिए । हरियाणा के भिवान-महेंद्रगढ से भाजपा सांसद धर्मवीर सिंह ने लोकसभा में मांग की कि सरकार को देश में ‘लिव-इन’ संबंधों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाना चाहिए, साथ ही प्रेम विवाह में माता-पिता की सहमति अनिवार्य करनी चाहिए ।

सिंह ने कहा कि भारतीय समाज में विवाह परंपरागत रूप से परिवारों के माध्यम से बेटे एवं बेटी दोनों की सहमति से तय किए जाते हैं । पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका तथा पश्चिमी देशों की तरह भारत में भी तलाक की घटनाएं बढी हैं । इन देशों की तरह भारत में भी ‘लिव-इन’ रिलेशनशिप जैसी सामाजिक बुराइयां बढ रही हैं तथा इसके गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं । परिवारों में वाद-विवाद हो रहे हैं । यदि ऐसा ही चलता रहा, तो जिस संस्कृति के लिए हम जाने जाते हैं वह एक दिन लुप्त हो जाएगी ।
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु