
नई देहली – देश में ठंड ने आहट दे दी है । २६ नवंबर को मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात एवं तमिलनाडू जैसे राज्यों के अनेक भागों में रात से वर्षा हुई । इसलिए इन राज्यों में अचानक ठंड बढ गई है । राजस्थान में दिन का तापमान ८ डिग्री तथा देहली में १० डिग्री तक गिर गया है । २७ नवंबर को जम्मू-कश्मीर में तापमान शून्य डिग्री अंकित (रेकार्ड) किया गया । गुजरात के अनेक भागों में भारी वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई है, जबकि बिजली गिरने से २० लोगों की मौत हो गई है । अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में देश में ठंड बढेगी ।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर आदि में वर्षा की संभावना है । मौसम विभाग का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है ।
आषाढी वारी के पूर्व इंद्रायणी नदी में मृत मछलियों का ढेर ।
भारतीय नाविकों की मृत्यु के बाद भारत तथा अमेरिका के बीच तनाव
सीमावर्ती जिलों के जनसांख्यिकीय परिवर्तनों का अध्ययन करें ! – Amit Shah
सशस्त्र मुसलमानों की भीड़ ने भाजपा नेता की हथौडे से की हत्या !
पिछले १२ वर्षों में स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए सस्ती तथा सहज उपलब्ध हो, इसके लिए महत्वपूर्ण कार्य । – PM Modi
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !