
लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – केरल में ईसाइयों के प्रार्थना स्थल पर हुए बम विस्फोट के पश्चात उत्तर प्रदेश में सतर्कता की चेतावनी दी गई है । विशेष पुलिस महासंचालक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध के चलते सतर्कता की चेतावनी दी गई है । केरल की घटना के संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है । इजरायल विरोधी आंदोलनों पर भी हम दृष्टि रख रहे हैं । हम केरल पुलिस और दूसरी गुप्तचर संस्थाओं के संपर्क में भी हैं ।
उत्तर प्रदेश में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया, कैम्पस फ्रंट ऑफ इंडिया, वहदत-ए-इस्लामी आदि जिहादी संगठनों से जुड़े संदिग्ध लोगों का पता लगा रहे हैं । कुछ दिन पहले राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने लक्ष्मणपुरी, भदोही, संत कबीरनगर, बलिया आदि ७ जनपदों में इन संगठनों के ठिकानों पर छापेमारी की थी ।
RSS Office Attack : रांची (झारखंड) स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर हुए आक्रमण के पीछे इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का हाथ होने की आशंका !
देवस्थान इनाम भूमियों के संदर्भ में प्रारूप तैयार करने के लिए गठित समिति में देवस्थानों के प्रतिनिधियों का अंतर्भाव !
भित्तिपत्रक लगाने वाली महिला अधिकारी का स्थानांतरण ! – नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त
Lipstick Free Campus : केरल में ‘लिपस्टिक-मुक्त विद्यालय परिसर’ अभियान का प्रारंभ
मोरगांव (जि. पुणे) के श्री मयुरेश्वर मंदिर में २ प्राचीन ऐतिहासिक ताम्रपट मिले ।
मध्य प्रदेश के मौलाना को बंदी बनाया !