
कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) – यहां महिला पुलिस की टुकड़ी और एक गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक गो-तस्कर घायल हो गया । इस गो तस्कर का नाम इनामुल उर्फ बिहारी है । इस पर ₹25000 का इनाम घोषित था । महिला पुलिस की यह टुकड़ी पुलिस निरीक्षक सुमन सिंह के नेतृत्व में नगर के पास गश्त कर रही थी । तभी एक व्यक्ति (इनामुल) दो पहिया वाहन से आते हुए पुलिस को दिखा । उन्होंने उसे रुकने का आदेश दिया; परंतु वह रुका नहीं, उल्टे पुलिस पर गोलियां चलाने लगा । तब जो मुठभेड़ हुई, उसमें इनामुल घायल हो गया । पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया । उसके नाम पर अनेक अपराध पंजीबद्ध हैं ।
गो तस्करी प्रकरण में पुलिस उसे ढूंढ रही थी । इनामुल के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, अनेक कारतूस और एक दोपहिया वाहन जप्त किया है । यह कार्यवाही करनेवाले महिला पुलिस दल का अतिरिक्त पुलिस महासंचालक ने अभिनंदन किया है ।
RSS Office Attack : रांची (झारखंड) स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर हुए आक्रमण के पीछे इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का हाथ होने की आशंका !
देवस्थान इनाम भूमियों के संदर्भ में प्रारूप तैयार करने के लिए गठित समिति में देवस्थानों के प्रतिनिधियों का अंतर्भाव !
भित्तिपत्रक लगाने वाली महिला अधिकारी का स्थानांतरण ! – नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त
Lipstick Free Campus : केरल में ‘लिपस्टिक-मुक्त विद्यालय परिसर’ अभियान का प्रारंभ
मोरगांव (जि. पुणे) के श्री मयुरेश्वर मंदिर में २ प्राचीन ऐतिहासिक ताम्रपट मिले ।
मध्य प्रदेश के मौलाना को बंदी बनाया !