प्रदेश कांग्रेस महासचिव की मांग !

नागपुर – यहां के बुटीबोरी परिसर में नशीले पदार्थों की बडी मात्रा में बिक्री की जा रही है । युवक इसके चंगुल में फंस रहे हैं । इस कारण भावी पीढी नष्ट हो सकती है । यह ध्यान में लेकर इस पर अंकुश लगे और संबंधित विक्रेताओं पर कार्यवाही करें, ऐसी मांग प्रदेश कांग्रेस महासचिव मुजीब पठान ने की है । इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधिकारी को निवेदन दिया ।
‘कुछ दिनों से विद्यालय और महाविद्यालय के विद्यार्थी एम.डी. पाउडर, गांजा, प्रतिबंधित तम्बाकू, विदेशी सिगरेट के व्यसनी होने की बात सामने आ रही है । कुछ स्थानों पर नशा करने वाले लोग अधिक संख्या में हैं । इस दृष्टि से वहां से निकलनेवाली महिलाओं अथवा लडकियों को खतरा है । प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले को पुलिस को नियंत्रण में करना चाहिए’, ऐसी मांग मुजीब पठान ने की है । (यह पुलिस को क्यों बताना पडता है ? पुलिस स्वयं ही तस्करी करनेवालों पर कार्यवाही क्यों नहीं करती ? – संपादक)
संपादकीय भूमिका‘इतने वर्ष भारत पर राज्य करने पर भी कांग्रेस ने भारत को नशीले पदार्थ के दलदल से क्यों नहीं उबारा ?’, पहले इसका उत्तर दें ! |
पिछले १२ वर्षों में स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए सस्ती तथा सहज उपलब्ध हो, इसके लिए महत्वपूर्ण कार्य । – PM Modi
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
UP Bulldozer Action : श्री चामुण्डा मन्दिर की भूमि पर से धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाया गया !
विशेष जांच दल द्वारा अन्वेषण करें ! – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास की मांग
Mamata Banerjee FIR : बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत !
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी