लद्दाख कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष असगर अली करबलाई के मानवता विरोधी विधान !

लद्दाख – लद्दाख कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष असगर अली करबलाई ने इसराइल पर आक्रमण करने वाले जिहादी आतंकवादी संगठन हमास का समर्थन किया है । ‘कारगिल की जनता हमास के समर्थन में खडी है । हमें गर्व है कि, हम हमास के सैनिकों के साथ खडे हैं’, ऐसा विधान उन्होंने किया । १३ अक्टूबर के दिन हमास के समर्थन में रैली निकाली गई थी , तब वे बोल रहे थे । इस समय रैली में सहभागी मुसलमानों के हाथ में ईरान के सर्वोच्च नेता मोहम्मद अली खुमनेई के छायाचित्र थे । (ईरान के नेता का और कांग्रेस का क्या संबंध है ? कांग्रेस इस विषय में बताएगी क्या ? ऐसी मानसिकता वाले कांग्रेसी लोगों का भारत से कभी प्रेम होगा क्या ? – संपादक) इसके पहले ही कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने फिलिस्तीन को समर्थन करने वाला प्रस्ताव पारित किया है ।
(सौजन्य : Voice of Ladakh)
असगर अली करबलाई ने आगे कहा कि फिलिस्तीन पर बम फेंकने से हमास और उसके सैनिकों को झुकना पडेगा, ऐसा इसराइल को लगता है; लेकिन यह गलत है । इस आक्रमण में मारे गए सैनिकों के माता-पिता, भाई आदि खडे होंगे और इसराइल को समाप्त करने का संदेश देंगे ।
संपादकीय भूमिकाहमास ने अनेक महिलाओं का बलात्कार कर उनकी हत्या की, ४० छोटे बच्चों के गले काटे, गर्भवती महिलाओं का पेट फाड कर नवजात बच्चे को बाहर निकाल कर दोनों की हत्या की, ऐसे अनेक राक्षसों को लज्जा आने वाले अत्याचार करने वालों का गर्व मानने वाले कांग्रेस के नेताओं की मानसिकता क्या है , यह इससे ध्यान में आता है ! ऐसे कांग्रेस पर अब प्रतिबंध ही लगाना चाहिए ! |
मुझे फांसी दी जा सकती है, यह ज्ञात होने पर भी मैं बांग्लादेश लौटूंगी ! — शेख हसीना
वारकरियों को ‘घुसखोर’ (घुसपैठिया) कहकर अपमानित करने वालों का सार्वजनिक विरोध, एवं हिंदुत्वनिष्ठ संतों का भव्य सम्मान किया जाएगा ! – श्री सुनील घनवट, हिन्दू जनजागृति समिति
९ संतों की धार्मिक समिति गठित : परम पूज्य स्वामी गोविंददेव गिरिजी को अध्यक्ष पद
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित