फॉस्फोरस बम वायु में उपलब्ध ऑक्सीजन को शोषण कर करके हड्डियों को पिघला देता है !

जेरूसलम – फिलिस्तीन ने इजरायल पर ‘फॉस्फोरस बम’ का उपयोग करने का आरोप लगाया है जो वायु से ऑक्सीजन शोषित कर हड्डियों को पिघला देता है, इजरायल की इस कार्रवाई को फिलिस्तीन ने युद्ध अपराध कहा है।
कितना घातक है फास्फोरस बम?

सफेद फॉस्फोरस बम को बनाने में रबर तथा सफेद फॉस्फोरस का प्रयोग किया जाता है। फॉस्फोरस एक मोम जैसा रसायन है। यह बम दिखने में हल्का पीला या रंगहीन होता है। इसमें सड़े हुए लहसुन जैसी गंध आती है। यह ऑक्सीजन के संपर्क में आने पर प्रज्वलित हो जाता है। इससे लगी अग्नि का शमन पानी से नहीं होता । जब फॉस्फोरस बम गिरता है, तब उस क्षेत्र में उपलब्ध ऑक्सीजन शीघ्रता से समाप्त होने लगती है। इसलिए, जो लोग बम से लगी आग से बच भी जाते हैं, वे दम घुटने से मृत्यु को प्राप्त करते हैं। पानी डालने के उपरांत यह और अधिक भडकता है तथा प्रचंड प्रमाण में धुआं निर्माण करता है। फॉस्फोरस बम १३०० डिग्री सेल्सियस तक तापमान उत्पन्न कर सकता है। यह हड्डियों को भी पिघला देता है। इस बम के संपर्क में आने वाला व्यक्ति यदि बच भी जाए तो उसे आजीवन मरण यातनाएं भोगनी पडती हैं। उसे निरंतर गंभीर संक्रमणों का सामना करना पडता है। त्वचा संक्रमण प्राय: रक्त प्रवाह में पहुंच जाता है। यह हृदय, यकृत एवं मूत्रपिंड को क्षति पहुंचाता है। इससे शरीर के कई अंगों के बंद होने की संभावना बढ जाती है। यह बम अत्यंत भयंकर माना जाता है।
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
NEET Paper Leak : आपकी वजह से देश की अपकीर्ति (बदनामी) हुई, करोडों रुपयों का नुकसान हुआ !
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”