इसके पहले हिन्दुओं को कहा था, आतंकवादी !

अलीगढ (उत्तर प्रदेश) – हिन्दू धर्म और भारत के प्रति निरंतर विषवमन करनेवाले अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शारजील उस्मानी ने अब इजरायल और हमास की लडाई में हमास का समर्थन किया है । उसने ट्वीट कर भारत के हिन्दुत्वनिष्ठों की आलोचना की है । ट्वीट में उसने कहा है कि भारत के हिन्दुत्वनिष्ठ इजरायल की जयजयकार कर रहे हैं, इसमें कोई आश्चर्य नहीं है; क्योंकि भारत के मुसलमान किसका समर्थन करते हैं, इसपर उनका संपूर्ण अस्तित्व निश्चित है । भारतीय मुसलमान फिलिस्तीन के समर्थन में हैं ।
Unsurprising that Indian Hindu right wing is cheering for Israel as their entire existence is defined by opposition to what or who Muslims in India support.
With Palestine 🇵🇸
— Sharjeel Usmani (@SharjeelUsmani) October 7, 2023
१. इजरायल और हमास की लडाई में भारत ने इजरायल का समर्थन किया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमास के आतंकवादी आक्रमण का निषेध कर कहा है कि भारत इजरायल के समर्थन में है ।
२. शारजील उस्मानी ने वर्ष २०२१ में प्रभु श्रीराम के संदर्भ में ट्वीट करते समय कहा था कि, ‘जय श्रीराम कहनेवाले सभी हिन्दू आतंकवादी हैं ।’ इसीको लेकर उसके विरुद्ध अपराध प्रविष्ट किया जानेपर उसे बंदी बनाया गया था ।
संपादकीय भूमिकाऐसे हिन्दुद्वेषियों पर कठोर कार्यवाही नहीं की जाती, इसलिए वे ऐसा वक्तव्य बार-बार दे रहे हैं । इसकी ओर उत्तर प्रदेश सरकार ध्यान दें ! |
CJP Protest Ended : कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन समाप्त
NEET Paper Leak : आपकी वजह से देश की अपकीर्ति (बदनामी) हुई, करोडों रुपयों का नुकसान हुआ !
न्यायालय २४ घंटे चलने वाला कोई मनोरंजन चैनल नहीं है ! — Supreme Court
Sonia Gandhi INC : (और इनकी सुनिए) “मोदी सरकार आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र का शत्रु’ मानती है ।”
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
(और इनकी सुनिए…) ‘प्रधानमंत्री ने प्रश्नपत्र लीक का उत्तरदायित्व निश्चित ही नहीं किया !’ – कांग्रेस