
सोजत (राजस्थान) – यहां के स्थानीय विद्यालयों, जैसे दयावती सेकंडरी स्कूल, नालंदा स्कूल, शारदा विद्यापीठ सेकंडरी स्कूल एवं मंडलों, जैसे श्री बाबा रामदेव नवयुवक मंडल, श्री भूतेश्वर मित्र मंडल, निम्बेश्वर महादेव मंडल इत्यादि में छात्रों व मंडलों के कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के लिए हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती अर्चना लड्ढा ने गणेश उत्सव निमित्त विशेष व्याख्यान लिए ।

इन व्याख्यानों में गणेशजी की कृपा प्राप्त करने हेतु क्या कृति करनी चाहिए ?, गणेश उपासना से हमें क्या-क्या लाभ होते हैं और यदि हम गणेश उत्सव एवं अन्य देवताओं के उत्सव के समय भक्ति संगीत न लगाकर मनोरंजक गीतों पर नृत्य करते हैं, तो हमें किस प्रकार देवताओं के कोप का भागी बनना पडता है ? इस उत्सव का आरंभ क्यों हुआ इत्यादि जानकारी देकर प्रबोधन किया गया । व्याख्यान सुनकर उपस्थित स्कूल विद्यार्थियों ने आदर्श गणेश उत्सव मनाने का संकल्प लिया एवं श्रद्धालुओं ने तुरंत भक्ति संगीत लगाकर आदर्श पूर्वक गणेश उत्सव मनाने की पहल की । इस समय स्थानीय धर्मप्रेमी व ज्योतिषचार्य दीपक वैष्णव, खंड भाजपा मंडल महिला मोर्चा मंत्री श्रीमती कौशल्या मेवाडा, दुर्गावाहिनी से रौनक चावला, सनातन संस्था से दीपक लड्ढा उपस्थित थे ।
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।