सर्वाेच्च न्यायालय ने केंद्रसरकार, मध्यप्रदेश और राजस्थान सरकार को भेजी कानूनी नोटिस !

नई देहली – सर्वाेच्च न्यायालय ने विधानसभा चुनावों के पहले राजनीतिक दलों द्वारा नि:शुल्क वस्तुएं देने की योजनाओं के संदर्भ मे प्रविष्ट एक याचिका पर सुनवाई करते समय निर्वाचन आयोग, केंद्रसरकार, राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकार तथा भारतीय रिजर्व बैंक को कानूनी नोटिस भेजकर ४ सप्ताहों में उत्तर देने का आदेश दिया है । भट्टूलाल जैन ने यह याचिका प्रविष्ट की है ।
इस याचिका में कहा है कि चुनाव में मत प्राप्त करने के लिए नि:शुल्क वस्तुएं देनेवाली योजनाओं की घोषणाएं की जाती है । इसका बोझ लोगों पर पडता है । मांग की गई है कि चुनावों के समय राजनीतिक दलों द्वारा की जानेवाली ऐसी घोषणाओं पर प्रतिबंध लगाया जाए ।
संपादकीय भूमिकाजनता को त्याग सिखाने की अपेक्षा उसपर सबकुछ नि:शुल्क देने का संस्कार करनेवाले राजनीतिक दल लोकतंत्र का मजाक उडा रहे है ! |
(और इनकी सुनिए…) ‘प्रधानमंत्री ने प्रश्नपत्र लीक का उत्तरदायित्व निश्चित ही नहीं किया !’ – कांग्रेस
Dr. Anand Ranganathan : ‘अनशन का अर्थ है अराजकता’, यह डॉ. अम्बेडकर का वक्तव्य, सोनम वांगचूक को करारा तमाचा ।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब तक त्यागपत्र नहीं दे देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा !
सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त किया !
हमने सरकार के समक्ष रखीं ३ मांगें !
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”