
गोरखनाथ (उत्तर प्रदेश) – इस विश्व में एक ही धर्म है अर्थात वह है ‘सनातन धर्म ।’ अन्य सभी संप्रदाय और उपासना पद्धतियां हैं । सनातन धर्म मानवता का धर्म है । यदि सनातन धर्म पर आघात हुआ, तो संपूर्ण विश्व की मानवता पर संकट आएगा, ऐसा विचार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रखा । वे गोरखनाथ मंदिर में उनके पितामह गुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ के ५४ वे और स्वयं के गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की ९ वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के समापन के समय बोल रहे थे ।
(सौजन्य : IndiaTV)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, श्रीमद्भागवत का सार समझने के लिए विचार संकुचित नहीं होने चाहिएं । संकुचित विचार करने वाले विराटता का दर्शन नहीं कर पाते । इन ७ दिनों में आपने तन्मयता से ज्ञानयज्ञ श्रवण किया होगा, तो निश्चित ही आपको जीवन में कुछ अच्छे बदलाव महसूस होंगे । श्रीमद्भागवत महापुराण ने मुक्ति के विषय में जो बताया है, यह केवल सनातन धर्म में ही मिलेगा । अन्य कहीं भी ऐसा नहीं मिलेगा । इसकी निश्चिति स्वयं वेद व्यास ही दे सकते हैं । जो यहां है, वही सर्वत्र है और जो यहां नहीं, वो विश्व में कहीं भी नहीं मिलेगा ।
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न
RBI Polymer Notes : प्लास्टिक के नोट प्रचलन में लाने पर रिजर्व बैंक विचार कर रहा है ।
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Kerala Court Waqf Board : केरल उच्च न्यायालय द्वारा राज्य वक्फ बोर्ड पर नीतिगत निर्णय लेने पर रोक I
माफियाओं को नर्क में अथवा कारागृह में ही भेजेंगे – CM Yogi Adityanath
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed