
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के न्यासी श्री. चंपत राय ने वहां पर निर्माणकार्य करनेवाले भव्य श्रीराममंदिर के कुछ छायाचित्र प्रसारित किए हैं । उनमें मंदिर के तलमाले पर निर्मित गर्भगृह के द्वार का भी छायाचित्र है । इस द्वार की लंबाई १५ फीट, तो चौडाई १० फीट है । द्वार के नीचे कमलपुष्प, मध्य भाग में ऊपर की ओर सूंढ किया हाथी तथा ऊपर के क्षेत्र में स्वागत करनेवाली स्त्री शिल्पकृतियां मुद्रित की गई हैं । तीन मंजिलवाले श्रीराममंदिर के तलमाले का कार्य पूरा हुआ है । तलमाले में १७० स्तंभ हैं । इस मंजिल के सभी (१४) द्वार तैयार हो गए हैं । न्यास के कथनानुसार स्तंभों पर देवताओं की प्रतिमाएं मुद्रित की जा रही हैं । तलमाले का कार्य नवंबर तक पूरा करने का ध्येय रखा गया है ।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर – प्रथम तल
Shri Ram Janmabhoomi Mandir – First Floor pic.twitter.com/OUEw7a9xLh
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) September 5, 2023
पहले स्तर का कार्य ५० प्रतिशत पूर्ण
न्यास के कथनानुसार पहले स्तर का कार्य ५० प्रतिशत पूरा हो गया है । दिसंबर तक इस स्तर का निर्माणकार्य पूर्ण करने का ध्येय रखा गया है । मंदिर की भीत (दीवार) की लकडी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से लाई गई है ।
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।