|

अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) – जिहादी आतंकवादियों के साथ पिछले २ दिनों से चल रही मुठभेड में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनचक, पुलिस उपायुक्त हुमायूं भट्ट और २ सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए हैं । अभी तक २ आतंकवादियों को मारा गया है, तो भी २-३ आतंकवादी पहाडों पर छुपे हैं । सेना द्वारा उन्हें मारने का प्रयास किया जा रहा है । लश्कर-ए-तोयबा से संबंधित प्रतिबंधित संगठन ‘रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने इस आक्रमण का दायित्व लिया है । अधिकारियों का मत है कि यह वही आतंकवादी हैं जिनके साथ ४ अगस्त के दिन कुलगाम के जंगलों में हुई मुठभेड में ३ सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए थे ।
(सौजन्य : News18 Rajasthan)
कश्मीर में पिछले ३ वर्षों में यह सबसे बडा आक्रमण है । इसके पहले ३० मार्च, २०२० के दिन कश्मीर के हंदवाडा में १८ घंटे चली मुठभेड में कर्नल, मेजर और उपनिरीक्षक सहित ५ अधिकारी वीरगति को प्राप्त हुए थे । इस वर्ष जनवरी से जम्मू-कश्मीर में ४० आतंकवादी मारे गए हैं , जिनमें से केवल ८ स्थानीय थे और शेष सभी दूसरे देश के थे ।
सम्पादकीय भूमिकाकश्मीर में प्रतिवर्ष १०० से अधिक आतंकवादियों को मारा जाता है, तो भी वहां का आतंकवाद जड से नष्ट नहीं हुआ । इसके लिए आतंकवादियों के निर्माता पाकिस्तान को नष्ट करना आवश्यक है । साथ ही कश्मीर में जिहादी मानसिकता रखने वालों पर लगाम लगाना आवश्यक है ! |
हर घर योद्धा अभियान के अंतर्गत झारखंड में स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर उत्साहवर्धक वातावरण में प्रशस्तिपत्रक वितरण के साथ संपन्न !
हरियाणा में सनातन संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क सनातन संस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न
हरियाणा में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आत्मरक्षा तथा स्वरक्षा विषय पर व्याख्यान
हिन्दू जनजागृति समिति का झारखंड राज्य में हिन्दू राष्ट्र-जागृति संपर्क अभियान !
इरोड (तमिलनाडु) में ‘महासुदर्शन याग’ एवं ‘आयुष्य होम’ भावपूर्ण वातावरण में संपन्न !
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !