|

हापुड (उत्तर प्रदेश) – यहां ततारपुर गांव के सेंट एंथनी माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों ने हिन्दू छात्रों के माथे के तिलक पोंछ डाले । उनके अभिभावकों ने विद्यालय में ऐसा परिवाद किया है । इन शिक्षकों ने देवताओं का अनादर करते हुए छात्रों को ईसाई धर्म स्वीकार करने का लालच दिखाया । शिक्षकों ने छात्रों को धमकी देते हुए कहा कि यदि उन्होंने घर जा कर यह बताया, तो उन्हें विद्यालय से निकाल दिया जाएगा । इस घटना की जानकारी मिलते ही हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय के बाहर भीड इकट्ठी की । अभिभावक एवं हिन्दू संगठनों के विरोध के उपरांत विद्यालय के व्यवस्थापन ने अपराधी शिक्षकों को उनके सामने बुलाया एवं पुनः ऐसा कृत्य न करने का वचन लेते हुए शिक्षकों को क्षमा मांगने के लिए कहा । हिन्दू संगठनों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय का व्यवस्थापन यह प्रसंग छुपाने का प्रयास कर रहा है ।
UP: Catholic school in Hapur forces students to throw away rakhis, rub off tilak from forehead, complaint filedhttps://t.co/5vQNWfpJMZ
— OpIndia.com (@OpIndia_com) September 14, 2023
१. विश्व हिन्दू परिषद के नेता गिरीश त्यागी ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में ईसाई मिशनरी से संबंधित लोग छात्रों का धर्मांतरण करने का प्रयास कर रहे हैं । छात्रों को मानसिक रूप से प्रताडित किया जा रहा है । विद्यालय प्रशासन को संबंधित लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए ।
२. इस संदर्भ में अभिभावकों ने राज्य के मुख्यमंत्री को ऑनलाईन परिवाद किया है । साथ ही ‘चाईल्ड वेलफेयर एसोसिएशन’ एवं प्राथमिक शिक्षा अधिकारी के पास भी परिवाद किया है । हापुड के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद ने जांच कर संबंधित लोगों पर वैधानिक (कानूनी) कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है ।
संपादकीय भूमिका
|
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।