पाक के भूतपूर्व प्रधानमंत्री इम्रान खान की पत्नी बुशरा बीबी का पाक के पंजाब प्रांत के गृह सचिव को पत्र !

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – मेरे पति इम्रान खान को यहां के कारागृह में विष दिया जा सकता है, ऐसा भय पाकिस्तान के भूतपूर्व प्रधानमंत्री इम्रान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने व्यक्त किया । उन्होंने पंजाब सरकार के गृह सचिव को पत्र लिखकर इम्रान खान को घर पर बना भोजन पहुंचाने की अनुमति देने की मांग की है । इसके साथ ही उन्होंने यह मांग भी की कि बंदी बनाए गए इम्रान खान को यहां के कारागृह से रावलपिंडी के कारागृह में स्थलांतरित किया जाए । कारागृह नियमों का संदर्भ देते हुए बुशरा ने आरोप किया है कि ‘बंदी बनाने के उपरांत ४८ घंटों में इम्रान खान को सुविधाएं देना अपेक्षित होते हुए आज १२ दिनों के उपरांत भी सुविधाएं नहीं दी गई हैं ।’
बुशरा बीबी ने जताई इमरान खान की सुरक्षा को लेकर चिंता#ImranKhan #WorldNewshttps://t.co/EXrt52i3nM
— Zee News (@ZeeNews) August 19, 2023
बुशरा बीबी ने इस पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि २ बार उसके पति की हत्या करने का प्रयत्न हुआ; परंतु इस प्रकरण में अब तक किसी को भी बंदी नहीं बनाया गया है ।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !