२ गुटों ने एक दूसरे पर पथराव करते हुए फेंके बम : जमावबंदी लागू

धनबाद – कतरास में ३० जून को इ-रिक्शा की बैटरी चोरी हो जाने के प्रकरण में २ गुटों में वाद-विवाद हो गया । तदुपरांत २ गुटों में पथराव करने के साथ ही एकदूसरे पर बम भी फेंके गए । इस दंगे में १२ लोग घायल हो गए । पुलिस ने अब तक २० लोगों को बंदी बनाया है, जिसमें एक महिला का भी समावेश है ।
(सौजन्य : IndiaTV)
इस घटना के उपरांत परिसर में जमावबंदी लागू कर दी गई है । एक वृत्तपत्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इ-बैटरी के चोरी के प्रकरण में २ गुटों में मारपीट हुई । तदुपरांत वातावरण थोडा शांत हो गया; परंतु २ घंटों पश्चात स्थिति पुन: बिगड गई । एक गुट ने स्थानीय नगरसेवक का पुतला जलाया । इसलिए दूसरे गुट में रोष फैल गया और परिस्थिति नियंत्रण के बाहर चली गई । अंत में पुलिस ने लाठीप्रहार किया ।
Maharashtra Hostel Scam : बनावटी छात्र संख्या दिखाकर छात्रावासों के नाम पर करोडों रुपये के अनुदान का दुरुपयोग हुआ !
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !