
रामनाथी, २२ जून (संवाददाता) – हमारे मुजफ्फरपुर शहर के नाम पर मुझे सदैव खेद होता था; इसलिए वर्ष १९८० में हम कुछ समविचारी मित्रों एवं संस्थाओं की बैठक की । उसमें शहर का नाम परिवर्तित करना सुनिश्चित हुआ । मुजफ्फरपूर लिची फलों के उत्पादन के लिए विख्यात है । इस शहर की जनसंख्या ६ लाख है, जिसमें ५० सहस्र मुसलमान हैं । वहां अनेक पशुवधगृह हैं । उन्हें बंद करने का प्रयास किया; परंतु वहां की पुलिस एवं प्रशासन से इन पशुवधगृहों की मिलीभगत होने के कारण उन पर कार्यवाही नहीं होती । शहर में अन्नप्रक्रिया उद्योग हैं, उसके नाम पर वहां रात के समय गोमांस का ‘पैकिंग’ किया जाता है । हमने केंद्र सरकार के अधिकारियों की सहायता लेकर एक रात में ५०० टन गोमांस पकडा । यह संपूर्ण कार्य हमारी १५ से २० संगठनों की समन्वय समिति की ओर से किया जाता है ।

गोतस्करी रोकते समय हम पर चोरी के अपराध लगाए जाते हैं । दुर्भाग्य से इस कार्य में हमारी सहायता के लिए जनता आगे नहीं आती । एक पशुवधगृह बंद होने पर उसे अन्य स्थान पर आरंभ किया जाता है, ऐसा क्षोभजनक प्रतिपादन उत्तर प्रदेश की ‘अंतरराष्ट्रीय सनातन हिन्दू वाहिनी’ के संस्थापक आचार्य चंद्र किशोर पाराशर ने किया । वैश्विक हिन्दू राष्ट्र महोत्सव के सांतवें दिन (२२.६.२०२३ को) उपस्थित हिन्दुत्वनिष्ठों को संबोधित करते हुए वे ऐसा बोल रहे थे ।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘राष्ट्रवादी विचारोंवाले साहित्यकारों को उचित व्यासपीठ उपलब्ध हो; इसके लिए हमारी समन्वय समिति ने विख्यात साहित्यकार दिनकर के नाम से एक एकादमी की स्थापना की । इस एकादमी की ओर से प्रतिवर्ष ३ दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जाता है । कुछ दिन पूर्व बिहार के नौबतपुर में बागेश्वर धाम महाराज के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसका बिहार सरकार से विरोध हुआ । उस समय यहां के किसानों ने इस कार्यक्रम के लिए उनकी फसलवाली १ सहस्र ५०० एकर भूमि समतल कर उपलब्ध कराई ।’’
| ‘वैश्विक हिन्दू राष्ट्र महोत्सव में आने पर मुझे मेरी ऊर्जा में ५ गुना वृद्धि प्रतीत हुई । जब मैं परमपूज्य गुरुदेवजी से (सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी से) मिला, उस समय यह ऊर्जा १० गुना बढी हुई प्रतीत हुई ।’ – आचार्य चंद्र किशोर पाराशर, संस्थापक, अंतरराष्ट्रीय सनातन हिन्दू वाहिनी |
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या