२५ लाख श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना !

पुरी (ओडिसा) – कल, २० जून से पुरी में विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ यात्रा का प्रारंभ होनेवाला है । प्रशासन का कहना है कि इस यात्रा में २५ लाख लोगों के सम्मिलित होने की संभावना है । इसलिए भारी संख्या में पुलिस तैनात की जाएगी । संपूर्ण शहर १४ विभाग एवं २९ क्षेत्रों में विभाजित होगा ।
बलभद्र और सुभद्रा संग भगवान जगन्नाथ करेंगे नगर भ्रमण, कल से शुरू होने जा रही रथ यात्रा, जानें कुछ आश्चर्यजनक बातें #JagannathRathYatra2023 | #JagannathRathYatra https://t.co/vkTaq2BUr0
— IBC24 News (@IBC24News) June 19, 2023
यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार से प्रारंभ होगा । इस अवसर पर जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के अलौकिक दर्शन होनेवाले हैं । २१ जून को भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर गुंडीचा मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे । जगन्नाथ मंदिर के देवताओं के ‘नबजौबन’ दर्शन के लिए ३ घंटे अनुमति होगी । भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा ‘अनसार’ घर में (बीमारी के कक्ष में) १४ दिन बिताने के पश्चात ‘नबजौबन बेशा’ (युवा वेशभूषा में) में दिखाई देंगे ।
श्रद्धालुओं को धूप से बचाव की तैयारियां !
धूप के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने लगभग २५ लाख पानी की बोतलों की व्यवस्था की है । उनके वितरण का दायित्व स्वयंसेवकों को दिया गया है । भीड में तापमान न बढे; इसलिए पानी छिडकने के लिए यंत्रों का उपयोग किया जाएगा । इसके साथ ही ७२ रुग्णवाहिकाएं (एम्ब्यूलेंस) यात्रा मार्ग पर होंगी । रोगियों को अस्पताल ले जाने के लिए विशेष मार्ग बनाया गया है ।
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी
ईश्वरपुर (जिला-सांगली) यात्री वाहनस्थानक पर अपर्याप्त प्लेटफार्म के कारण यात्रियों की असुविधा !
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) – ‘श्री गोगा मढी’ तीर्थस्थल को मनोरंजन केंद्र बनाए जाने का विरोध
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) – ‘श्री गोगा मढी’ तीर्थस्थल को मनोरंजन केंद्र बनाए जाने का विरोध ।
Bahraich Talaq : ससुर द्वारा बलात्कार किए जाने की बात बताते ही पति रेहान द्वारा पत्नी को तलाक !
केरल राज्य परिवहन निगम को महिला को ३५ हजार रुपये क्षतिपूर्ति ( हानिभरपाई ) देनी होगी ! — उपभोक्ता न्यायालय का आदेश