
समस्तीपुर (बिहार) – यहां के जिज्ञासु श्री. प्रकाश कुमार मिश्रा ने अपने बेटे व भतीजे के उपनयन संस्कार के अवसर पर उपस्थित निमंत्रितों को धर्मशिक्षा देने हेतु हिन्दू जनजागृति समिति को आमंत्रित किया । हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. गुरुराज प्रभु ने बताया कि ‘‘जिस विधि से अंतःचक्षु खुलने में सहायता होती है, वह उपनयन संस्कार है ।

आगे उन्होंने उपनयन संस्कार व सोलह संस्कारों का उद्देश्य बताते हुए नामजप का महत्त्व बताया । उन्होंने पूजाघर की रचना, कुलदेवता व दत्त के नामजप के महत्त्व के साथ धर्माचरण अंतर्गत नमस्कार, कुमकुम-तिलक लगाने का शास्त्र, जन्मदिन तिथिनुसार मानते हुए दीप बुझाना और केक पर नाम लिखकर काटना शास्त्र के अनुसार अयोग्य होने के विषय में बताकर उपस्थितों में जागृति की । सभी ने विषय की बहुत सराहना की ।
क्षणिकाएं : विषय के पश्चात कुछ उपस्थितों ने स्वयं आकर बताया कि उन्हें बहुत नई जानकारी मिली । साथही श्री. प्रकाश कुमार मिश्रा ने उपस्थितों को सनातन के सात्त्विक उत्पाद और लघुग्रंथ भेंटस्वरूप दिए । इस समय उनका भाव था कि यह प्रत्यक्ष भगवान का प्रसाद ही है और वे ही दे रहे हैं ।
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।
Tuljapur Temple Land Scam : मंदिर की भूमि वापस दिलाने एवं करोडों श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा के लिए हम अंत तक संघर्ष करेंगे ! – अधिवक्ता (पू.) सुरेश कुलकर्णी
आंध्रप्रदेश – उपद्रवी व्यक्ति ने शिवलिंग के सामने के दीप से सिगरेट जलाई।